मैं खूब सो रहा हूं और नज़ारों का लुत्फ उठा रहा हूं: स्पेसक्राफ्ट से लाइव कॉल में शुभांशु शुक्ला
Axiom-4 मिशन के तहत 3 अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ अंतरिक्ष गए भारत के शुभांशु शुक्ला ने स्पेसक्राफ्ट से लाइव कॉल में कहा है, "नमस्कार...मैं यहां आकर रोमांचित हूं...कल से मुझे बताया गया है कि मैं बहुत सो रहा हूं।" उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, "यह एक अच्छा संकेत है!...मैं नज़ारों का लुत्फ उठा रहा हूं।"