मैं गेंदबाज़ी करता हूं तो रोहित पहले ही खेलने से मना कर देते हैं: मोहम्मद शमी
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने कहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उनकी गेंदों को खेलने से मना कर देते हैं। उन्होंने कहा, "रोहित तो पहले ही कहते हैं...'मैं इसको खेलना पसंद नहीं करता हूं'।" उन्होंने विराट कोहली को लेकर कहा, "हम दोनों एक-दूसरे को चैलेंज देते हैं। वह अच्छे शॉट मारना पसंद करते हैं और मैं उन्हें आउट करना।"