मैं जुलाना में हूं और ज़िंदा हूं: 'लापता विधायक की तलाश' वाले पोस्टर पर विनेश फोगाट
जुलाना (हरियाणा) से कांग्रेस की विधायक व ओलंपियन विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'लापता विधायक की तलाश' वाले पोस्टर को लेकर कहा है, "मैं जुलाना में ही हूं, ज़िंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अपनों के बीच रही हूं और अपनों के बीच ही रहूंगी। एक महीने में कोई गुमशुदा नहीं हो जाता।"