मैं जिसे सलाह देता हूं वह राजा बन जाता है, भगवान ने मुझे यह शक्ति दी है: प्रशांत किशोर
भागलपुर (बिहार) में एक रैली को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है, "मैंने 10 साल बड़े-बड़े नेताओं को जिताया...मैं जिसे सलाह देता हूं वह राजा बन जाता है। भगवान ने मुझे यह शक्ति दी है।" उन्होंने कहा, "...इसलिए मैंने सोचा एक बार बिहार की जनता को सलाह दूं, ताकि आपकी ज़िंदगी बदल जाए।"