मैं जल्दबाज़ी में फैसले लेने में यकीन नहीं करता: कोचिंग सेंटर हादसे पर LG सक्सेना
दिल्ली में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की हुई मौत की घटना को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है, "यह एक दुखद घटना है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं जल्दबाज़ी में फैसले लेने में यकीन नहीं करता। धीरे-धीरे बातें सामने आ रही हैं। जो भी कदम उठाने की ज़रूरत होंगी वो उठाए जाएंगे।"