मैं ट्रंप को हरा देता लेकिन पार्टी को एकजुट रखने के लिए पीछे हटा: बाइडन
निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे लगता है कि मैं ट्रंप को हरा सकता था और कमला हैरिस भी हरा सकती थीं।" उन्होंने आगे कहा, "जब पार्टी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं आगे भी बढ़ पाऊंगा या नहीं तो मैंने सोचा कि पार्टी को एकजुट रखना ज़रूरी है।"