मैं तो कई साल से सिंगल हूं, निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी: ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने 'बिग बॉस 20' में बताया है कि वह कई साल से सिंगल हैं। अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग लंबे समय से उनके लिंकअप की खबरों के बीच सह-प्रतिभागी माही विज ने उनसे पूछा, "दिनेश की कोई गर्लफ्रेंड भी रही है?" इस पर आम्रपाली ने कहा, "गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी।"