मैं तो सदन में 3 मिनट ही रुका थाः राज्यसभा में सीट के नीचे कैश मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा में अपनी सीट से कैश मिलने पर कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए कि कोई किसी की भी सीट के नीचे कुछ भी कैसे रख सकता है। उन्होंने कहा, "मैं सुनकर हैरान हूं। मैं सदन में दोपहर 12:57 पर पहुंचा और 1 बजे उठ गया। मैं सदन में 3 मिनट ही रहा।"