मैं तेरा गैंगरेप करूंगा: पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिला धमकी भरा पत्र
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा है, "मैं तेरा गैंगरेप करूंगा, मैंने तेरी सुपारी ली है। ₹10 करोड़ दे दे, मैं तेरा पीछा छोड़ दूंगा।" नवनीत राणा के पति रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने इसको लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।