मैं तिरंगा लगाकर उसे सलामी दे रहा था: हेलमेट-ऑन-बैट सेलिब्रेशन पर नीतीश रेड्डी
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश रेड्डी के शतक पूरा करने के बाद घुटनों के बल बैठकर हेलमेट-ऑन-बैट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ है। नीतीश ने इस तरह जश्न मनाने को लेकर कहा है, "शतक पूरा करने के बाद मैंने बल्ला नीचे रखा और उसपर हेलमेट रख दिया। हेलमेट पर तिरंगा है और मैं तिरंगे को सलामी दे रहा था।"