मैं दिल्ली के सीएम पद का दावेदार नहीं: BJP नेता रमेश बिधूड़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'बीजेपी बिधूड़ी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा है, "केजरीवाल ने मेरे संदर्भ में भ्रामक दुष्प्रचार शुरू किया है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं।"

Load More