मैं देहरादून में हवा में चलने वाली डबलडेकर बस सेवा शुरू करना चाहता हूं: नितिन गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में एक कार्यक्रम में कहा है, "यहां शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत समस्या है।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा एक सपना है कि मैं हवा में चलने वाली डबलडेकर बस देहरादून में शुरू करना चाहता हूं...जो ऊपर ही चलेगी। सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर-से-उधर सफर करेंगे।"