मैं दलाल नहीं, मेरे दिमाग की कीमत ₹200 करोड़ प्रति महीना है: इथेनॉल विवाद पर गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल मिक्सिंग विवाद पर कहा है, "मेरे दिमाग की कीमत ₹200 करोड़/महीना है। मेरे पास पैसों की कमी नहीं है और मैं नीचे नहीं गिर सकता हूं।" उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "आपको क्या लगता है कि मैं ये सब पैसों के लिए कर रहा हूं। मैं कोई दलाल नहीं हूं...ईमानदारी से कमाना जानता हूं।"