मैं धोनी से बात नहीं करता, 10 साल हो गए: हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 'न्यूज़ 18' को बताया है कि वह पूर्व कप्तान एमएस धोनी से बात नहीं करते। उन्होंने कहा, "इस बात को 10-साल से अधिक हो गए...मेरे पास इसका कोई कारण नहीं...सीएसके के लिए खेलते हुए भी हमारी बात मैदान तक सीमित थी।" बकौल हरभजन, वह युवराज सिंह और आशीष नेहरा से संपर्क में रहते हैं।