मां ने ट्यूशन जाने को कहा तो मुंबई में 14 साल के लड़के ने इमारत से कूदकर दी जान
मुंबई में एक 14 साल के लड़के ने बुधवार को एक इमारत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मां के मुताबिक, बेटे को ट्यूशन जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और गुस्से में बाहर चला गया और कुछ देर बाद वॉचमैन ने बताया कि उसका बेटा इमारत से नीचे गिर गया है।