मां ने बेटी की हत्या के लिए जिसे दी सुपारी उसने लड़की के प्यार में पड़कर महिला की ही ले ली जान
एटा (यूपी) में एक 35-वर्षीय महिला ने अपनी 17-वर्षीय बेटी के 'चाल-चलन' से परेशान होकर एक 38-वर्षीय शख्स को उसकी हत्या की सुपारी दी लेकिन बाद में उसी ने किशोरी के प्यार में पड़कर उसकी मां की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने आरोपी से मां की हत्या करने पर उससे शादी करने का वादा किया था।