मैं पीएचडी कर रहा हूं, कोई क्रिकेटर 60 साल की उम्र तक नहीं खेल सकता: वेंकटेश अय्यर
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹23.75 करोड़ में बिकने वाले केकेआर के ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर ने बताया है कि वह फाइनेंस में पीएचडी कर रहे हैं। एमबीए कर चुके 29-वर्षीय अय्यर ने कहा, "शिक्षा आपके मरने तक आपके साथ रहेगी, एक क्रिकेटर 60 साल की उम्र तक नहीं खेल सकता।" वेंकटेश आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑल-राउंडर हैं।