मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, साड़ी का मटीरियल काफी मोटा था: प्रेग्नेंट होने की अटकलों पर नीना
66-वर्षीय अभिनेत्री नीना गुप्ता हाल ही में एक इवेंट में अपने पति संग पहुंचीं जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगने लगीं। नीना ने अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "यही कसर बाकी रह गई थी...मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...जो साड़ी पहनी थी, उसका मटीरियल काफी मोटा था जिसकी वजह से थोड़ी बल्की लग रही थी।"