मैं फिटनेस ट्रेनर था, 'पुकार' के गाने के लिए माधुरी को करवाया था वेट लॉस: टेरेंस लुईस
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "26 साल की उम्र में जब मैंने डांस से पैसे कमाए तो उसके बाद मैं लड़कियों और महिलाओं को वेट लॉस करवाता था।" टेरेंस ने कहा, "मैं फिटनेस ट्रेनर था और मैंने फिल्म 'पुकार' के गाने 'के सरा सरा' के लिए ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को वेट लॉस करवाया था।"