मैं फिल्मों के बिना जी सकता हूं लेकिन संगीत के बिना नहीं: आयुष्मान खुराना
ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने 'आपके जीवन में संगीत का क्या महत्व है' सवाल पर कहा है, "यह मेरी ज़िंदगी है, मैं इसके बिना नहीं जी सकता।" उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्मों के बिना जी सकता हूं लेकिन संगीत के बिना नहीं रह सकता।" गौरतलब है, आयुष्मान का गाना 'रह जा' हाल में रिलीज़ हुआ है जिसे उन्होंने खुद लिखा है।