मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं लेकिन कोई ऑफर नहीं मिल रहा: उर्फी जावेद
ऐक्ट्रेस व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने फिल्मों में काम करने को लेकर किए गए सवाल पर 'न्यूज़18 हिंदी' से कहा है, "मैं तो कब से इंतज़ार कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं लेकिन मुझे कोई ऑफर नहीं मिल रहा है।" गौरतलब है, उर्फी का शो 'फॉलो कर लो यार' आने वाला है।