मैं बांग्लादेश के खिलाफ हर्षित की जगह अर्शदीप को भारत के प्लेइंग 11 में रखूंगा: पॉन्टिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में वह हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को भारत के प्लेइंग-11 में रखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर कौशल की बात करें तो शायद उनके (अर्शदीप) पास भी वैसा ही कौशल है जैसा कि जसप्रीत बुमराह के पास है।"