मां-बेटे की वायरल तस्वीर शायद एआई जनरेटेड है, क्रूज़ हादसे से कोई संबंध नहीं: प्रशासन
मध्य प्रदेश में जबलपुर कलेक्टर कार्यालय की ओर से मां-बेटे की एक वायरल तस्वीर शेयर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर बरगी बांध क्रूज़ हादसे का बताया जा रहा है। कलेक्टर ऑफिस ने कहा, "यह फोटो एआई जनरेटेड है या अन्य किसी स्रोत की है। बरगी क्रूज़ दुर्घटना से इसका कोई संबंध नहीं है।"