मैं बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहता हूं: स्टार शटलर लक्ष्य सेन
पेरिस ओलंपिक्स में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स इवेंट में चौथे स्थान पर रहे स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने एक पॉडकास्ट में 'आप भी विराट कोहली के फैन हैं?' सवाल पर कहा है, "हां...मैं उनका फैन हूं।" उन्होंने कहा, "मैं खासकर उनकी मानसिकता, आक्रामकता और इमोशन दिखाने का फैन हूं।" बकौल सेन, वह भारतीय बैडमिंटन में कोहली जैसा बनना चाहते हैं।