मैं बुमराह को लेकर चिंतित हूं, दूसरे गेंदबाज़ों को भी विकेट लेना चाहिए: रवि शास्त्री
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि वह इंग्लैंड सीरीज़ में पेसर जसप्रीत बुमराह के कार्यभार को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उनसे हर स्पेल में विकेट लेने की उम्मीद की जाती है। बकौल शास्त्री, दूसरे गेंदबाज़ों को भी विकेट लेने की ज़रूरत है। बुमराह ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 3 विकेट चटकाए।