मैं बॉलीवुड में लॉबिंग का शिकार हुआ, फिल्में नहीं मिल रही थीं: विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड में लॉबिंग कल्चर का शिकार हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे। विवेक ने कहा, "ऐसे में केवल 2 ही विकल्प बचते हैं, पहला यह कि निराश हों या फिर इसे चुनौती की तरह लें।"