मुंंबई की रणजी टीम के साथ नेट प्रैक्टिस करेंगे रोहित शर्माः रिपोर्ट्स
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई टीम प्रबंधन को कहा है कि वह मंगलवार सुबह से वानखेड़े स्टेडियम (महाराष्ट्र) में शुरु होने वाले रणजी ट्रॉफी के प्रैक्टिस सेशन में शामिल होंगे। बकौल रिपोर्ट, रोहित की जम्मू-कश्मीर के साथ होने वाले रणजी ट्रॉफी लीग मैच में उपलब्धता की पुष्टि नहीं है लेकिन वह इसपर विचार कर रहे हैं।