मां बनने वाली हैं संजय लीला भंसाली की भतीजी व 'हीरामंडी' फेम ऐक्ट्रेस शर्मिन सहगल
पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भतीजी और 'हीरामंडी' फेम ऐक्ट्रेस शर्मिन सहगल मां बनने वाली हैं। शर्मिन ने नवंबर 2023 में इटली में टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स के पूर्णकालिक डायरेक्टर अमन मेहता के साथ शादी की थी। शादी के बाद शर्मिन अपने पति अमन के साथ अहमदाबाद (गुजरात) में रहती हैं।