मैं बहुत पूजा-पाठ करती हूं, कृष्ण भक्त हूं: कंगना रनौत
ऐक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में पूजा-पाठ करने के सावल पर कहा है कि वह बहुत पूजा-पाठ करती हैं।
उन्होंने कहा, "पूजा में मैं धूप-अगरबत्ती के साथ कुछ मंत्रोच्चारण कर लेती हूं। मंदिर में सारे भगवान हैं लेकिन मैं ज़्यादा कृष्ण भक्त हूं, शिव जी की भी भक्त हूं। सती की भी उपासक हूं।"