मां-बहन की गाली देने पर लगेगा जुर्माना, महाराष्ट्र के गांव की शानदार पहल

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) के श्रीगोंडा स्थित कोलगांव ग्राम पंचायत ने किसी की भी मां-बहन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों को दंडित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह प्रस्ताव सुझाया गया। सरपंच ने बताया कि इस तरह की अपमानजनक भाषा का डिजिटल साक्ष्य प्रस्तुत करने पर ₹500 जुर्माना लगाया जाएगा।

Load More