मैं मौत से सिर्फ 20-25 मिनट दूर थी: बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं पूर्व पीएम शेख हसीना
अपना देश छोड़कर भारत आईं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक वॉयस नोट में कहा है कि वह और उनकी बहन रेहाना मौत से सिर्फ 20-25 मिनट दूर थीं। दरअसल, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग प्रधानमंत्री आवास में घुस गए थे। उन्होंने भावुक होकर कहा, "मैं अपने देश के बिना पीड़ा में हूं। मेरा घर जला दिया गया।"