मैं माफी मांगता हूं: विधानसभा में 'नमस्ते सदा वत्सले...' गाने को लेकर डीके शिवकुमार
कर्नाटक विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के संघ की प्रार्थना 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे....त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोहम्' गाने पर हुए विवाद के बाद उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी है। शिवकुमार ने कहा, "अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।" शिवकुमार ने कहा कि इसे लेकर उन पर पार्टी का कोई दबाव नहीं है।