मैं मियां मुस्लिमों को असम पर कब्ज़ा नहीं करने दूंगा: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह 'राज्य पर मियां मुसलमानों को कब्ज़ा नहीं करने देंगे।' 14 वर्षीय लड़की के गैंगरेप के बाद राज्य विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती। उन्होंने विपक्ष से कहा, "मैं पक्षपात करूंगा। आप क्या कर सकते हैं?"