मैं रो-रो के पागल हो गई: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' देखने के बाद शबाना आज़मी
ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' देखने के बाद पैपराज़ी द्वारा फिल्म के बारे में पूछे जाने पर इसे शानदार बताया है। उन्होंने कहा, "मैं तो रो-रो कर पागल हो गई। कार्तिक का काम बहुत अच्छा है और फिल्म की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है।" फिल्म 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।