मैं राजा नहीं, ब्रह्मांड का सम्राट हूं: योगराज सिंह
यूट्यूबर समदीश भाटिया ने एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से पूछा कि क्या वह खुद राजा की तरह महसूस करते हैं। इस पर योगराज ने कहा, "मैं ब्रह्मांड का एक महान सम्राट हूं। राजा छोटा होता है। मैं छोटी-छोटी चीज़ों के बारे में बात नहीं करता। योगराज सिंह सम्राट है।"