मैं लैम्बॉर्गिनी के अधिकारियों के अहंकार से हैरान हूं: शिकायत नहीं सुनी जाने पर गौतम सिंघानिया
रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने टेस्ट ड्राइव के दौरान बीच सड़क पर नई कार बंद होने की शिकायत करने के बाद उनसे संपर्क नहीं किए जाने को लेकर लैम्बॉर्गिनी के अधिकारियों की आलोचना की है। उन्होंने रविवार को X पर लिखा, "मैं लैम्बॉर्गिनी के इंडिया हेड शरद अग्रवाल और एशिया हेड फ्रांसेस्को स्कार्डाओनी के अहंकार से हैरान हूं।"