मां लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी को क्यों कहा जाता है 'दरिद्रता की देवी'?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी को 'दरिद्रता की देवी' कहा जाता है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी से पहले अलक्ष्मी का उदय हुआ था और वह जीवन के नकारात्मक पहलुओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। अलक्ष्मी के प्रभाव को दूर करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान भी किए जाते हैं।