मैं वापस कैसे जा सकती हूं? बेटे को मम्मी-पापा दोनों चाहिए: सर्बिया लौटने की खबरों पर नताशा
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी व ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने सर्बिया लौटने की खबरों का खंडन किया है। नताशा ने कहा, "मैं वापस कैसे जा सकती हूं? मेरा एक बच्चा है। वह यहीं पर स्कूल जाता है। मेरे पास कोई चॉइस नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "हम अभी भी एक फैमिली हैं। बेटे को मम्मी-पापा दोनों चाहिए।"