मैं वेब सीरीज़ 'आश्रम 4' का निर्देशन नहीं करना चाहता: प्रकाश झा
फिल्ममेकर प्रकाश झा ने 'मिड-डे' के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि वह वेब सीरीज़ 'आश्रम' के चौथे सीज़न का निर्देशन नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "'आश्रम 4' के लिए एक नई कहानी लिखी गई है। मैंने टीम से कहा है कि मैं 'आश्रम 4' का मार्गदर्शन करना चाहता हूं और किसी अन्य को इसका निर्देशन करना चाहिए।"