भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के लिए मध्यस्थता करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी-यूएस इन्वेस्टमेंट फोरम 2025 में कहा है, "मैं शांतिदूत बनना चाहता हूं...एकता कायम करने वाला (नेता) बनना चाहता हूं।" ट्रंप के भाषण के बाद वहां मौजूद उच्च स्तरीय नेताओं, अधिकारियों और दर्शकों ने तालियां बजाईं। दर्शकों में अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी थे।