मां से किया वादा निभाने के लिए हैदराबाद के 67 वर्षीय व्यक्ति ने दी NEET की परीक्षा
हैदराबाद के करुणाकर डेविड नामक 67-वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी ने दिवंगत मां से किया वादा पूरा करने के लिए NEET-UG की परीक्षा दी है। उनकी मां एक सीनियर डॉक्टर थीं और चाहती थीं कि डेविड भी मेडिकल फील्ड में करियर बनाएं। NEET-UG परीक्षा में बैठने की कोई आयुसीमा नहीं है इसलिए डेविड का परीक्षा देने का यह दूसरा प्रयास था।