मैं सो नहीं पा रहा, मेरे सवालों का जवाब कब और कौन देगा?: कोलकाता रेप पीड़िता के पिता
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जिस महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या हुई थी उसके पिता ने जांच को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार व अस्पताल प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैं सो नहीं पा रहा, दिमाग में कई सवाल घूमते रहते हैं...उनका जवाब कब और कौन देगा? घटना में एक से ज़्यादा लोग शामिल थे।"