मैं सिर्फ टॉस व प्रेज़ेंटेशन के लिए कप्तान हूं, सुझाव सभी देते हैं: मोहम्मद रिज़वान
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से वनडे सीरीज़ जीतने के बाद कहा है, "मैं सिर्फ टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए कप्तान हूं।" उन्होंने कहा, "हर कोई मुझे फील्ड, बैटिंग ग्रुप और बॉलिंग ग्रुप के बारे में सुझाव देता है।" गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ जीती है।