मैं सनी देओल का बड़ा फैन हूं, हॉस्टल की अलमारी पर लगाया था उनका पोस्टर: रणदीप हुड्डा
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा है, "बचपन से मैं सनी देओल का बड़ा फैन हूं। मैं और मेरे स्कूल के दोस्त उन्हें अपना आदर्श माना करते थे।" उन्होंने कहा, "मेरे हॉस्टल की अलमारी पर मैंने सनी देओल के पोस्टर लगाए हुए थे। पोस्टर देखकर मैं वर्कआउट करने के लिए प्रेरित होता था। वज़न उठाने की कोशिश करता था...पुशअप करता था।"