मैं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर हूं: पॉडकास्ट में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती
ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन से कहती हैं, "क्या आप जानती हैं कि कमरे में आपसे भी बड़ा गोल्ड डिगर है?...मैं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर हूं।" गौरतलब है, रिया को उनके बॉयफ्रेंड व ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद गोल्ड डिगर कहा गया था।