मैं सबसे बड़ी लूज़र हूं: 17वीं बार नॉमिनेट होने के बावजूद ऑस्कर अवॉर्ड न जीतने वालीं डायेन वॉरेन
गीतकार डायेन वॉरेन ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में 17वीं बार हारकर 'सबसे अधिक बार ऑस्कर हारने' का रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्कर-2026 समारोह के बाद डायेन ने कहा, "लगातार 9 साल...मैं ऑस्कर इतिहास की ऑल-टाइम लूज़र हूं।" पहली बार 1987 में नॉमिनेट हुईं 69-वर्षीय डायेन ने कहा कि उन्हें अफसोस नहीं और वह अगले साल फिर से नॉमिनेट होंगी।