मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और हिम्मत को सलाम करता हूं: सैफ अली खान
ऐक्टर सैफ अली खान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा है, "मैं अपनी सरकार और पहलगाम में बेगुनाह लोगों के कत्लेआम पर उनके रिस्पॉन्स के साथ पूरी तरह से एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और हिम्मत को सलाम करता हूं और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"