मैं हर दिन 100-150 छक्के लगाने का अभ्यास करता हूं: LSG की जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी
केकेआर के खिलाफ गुरुवार को 54*(27) रनों की पारी खेलकर एलएसजी को मैच जिताने वाले खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने बताया है कि वह हर दिन 100-150 छक्के लगाने का अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप लगातार ऐसा करते रहते हैं तो बैट की स्पीड बढ़ जाती है।" मुकुल ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी उनकी प्रेरणा हैं।