मैं ज़िंदा हूं तो सिर्फ पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से: नूपुर शर्मा
पैगंबर मोहम्मद साहब पर बयान के चलते विवादों से घिरी रहीं पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने कहा है, "मुझसे ज़्यादा कष्टकारक जीवन कोई बहन नहीं गुज़ार रही होगी।" उन्होंने कहा, "4 साल हो गए आज़ादी खोकर जीते हुए लेकिन अगर मैं...जीवित हूं...तो यह सिर्फ इसलिए संभव है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं।"