मैं ज़िंदगी और क्रिकेट में जोखिम लेना पसंद करता हूं: आर अश्विन
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ज़िंदगी हो या क्रिकेट वह अति सुरक्षात्मक रवैया अपनाने की जगह असफल होना पसंद करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "यही मेरा चरित्र है और मेरे अंदर अन्य लोगों जैसी सामान्य असुरक्षा की भावना नहीं है।" बकौल अश्विन, वह इसी तरह क्रिकेट या जीवन को सामान्य रूप से देखते हैं।